Diwali 2023 Laxmi Pooja
दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है, (Diwali 2023 Laxmi Pooja) बता दें की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दीपावली 12 नवंबर 2023 रविवार के दिन मनाई जाएगी, यहां हम जानेंगे Diwali 2023 Laxmi Pooja मां की पूजा का समय,मंत्र और पूजा की सरल विधि.
Diwali 2023 Laxmi Pooja: क्या है मां की पूजा का सही समय ?
वैसे तो आप दीपावली को पूरा दिन मां की पूजा अर्चना और मां के लिए उपवास रख सकते हैं, लेकिन मां के पूजन का सही समय सूर्य ढल जाने के बाद शाम होत ही समय शुभ माना जाता है,
कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा की मां प्रसन्न हो जाए ?
Diwali 2023 Laxmi Pooja (पूजा) अर्चना करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप पूरी तरह से साफ सुथरे हैं, यानी कोई गंदगी आप पर नहीं है, हो सके तो पूजा से पहले आप स्नान कर लें या अपने हाथ पांव अच्छे से धो लें, सूर्य ढल जाने के बाद जब तक मां की पूजा अर्चना नहीं हो जाती आप कुछ ना खाएं – पिए,
Read This – Diwali Rangoli Design 2023: दिवाली पर बनाए रंग से लेकर फूलो की एसी रंगोली डिजाइन
दीप जलाते समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।
दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते।।
- एकाक्षरी मंत्र ‘श्रीं’
- ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:’।
- ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।’
- ‘ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।’
- ‘ॐ ऐं क्लीं सौ:।’
- ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।’
- ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।’
- ‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।’
- ‘ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।’
Diwali 2023 Pooja मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने की विधि
- एक लकड़ी के पाट पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र को रखे।
- मूर्ति को स्नान कारणऔर यदि चित्र है तो उसे अच्छे से साफ करें अब कलश में नारियल रखकर एक कलश की स्थापना करें।
- अब एक धूप और दीप जलाएं, साथ ही साथपू रे घर में दिए जलाकर घर को रोशन करें।
- फिर माता के शीश पर टीका चंदन लगाएं फिर उन्हें फूलों का हार पहनाएं ।
- पूजा करने के बाद माता लक्ष्मी को भोग चड़ाएं । प्रत्येक पकवान पर तुलसी का एक पत्ता रखा जाता है।
- अब माता लक्ष्मी की आरती, पूजा अर्चना करें और उनसे अच्छी कामना सुख समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें, उनसे प्रार्थना करें कि आपके आने वाले साल अच्छे हो व्यापार अच्छा हो घर में सुख शांति रहे और सभी लोग स्वस्थ रहे।
ॐ जय लक्ष्मी माता आरती लिरिक्स
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निस दिन सेवत हर-विष्णु-धाता॥ ॐ जय…
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय…
तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता॥ ॐ जय…
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय…
जिस घर तुम रहती, तहं सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता॥ ॐ जय…
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता॥ ॐ जय…
शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता॥ ॐ जय…
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता॥ ॐ जय…